BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

चंदा गांव में कृष्ण बलिराम भगवान मंदिर की घंटी अपने आप बजने से उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चक्की। प्रखंड क्षेत्र के चंदा पंचायत अंतर्गत चंदा गांव स्थित श्री कृष्ण बलिराम भगवान के मंदिर में मंगलवार की रात करीब 11 बजे अचानक घंटी बजने की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, उसी समय गांव के बजरंगबली मंदिर में फगुआ गीत का आयोजन चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों अयोध्या उपाध्याय एवं विनोद सिंह ने बताया कि जब सभी ग्रामीण बजरंगबली मंदिर में फगुआ गीत गा रहे थे, तभी अचानक कृष्ण बलिराम भगवान के मंदिर से घंटी बजने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे और अंदर झांककर देखा, तो पाया कि मंदिर की घंटी अपने आप हिल रही थी और लगातार बज रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि पहले फगुआ गीत की शुरुआत हर वर्ष कृष्ण बलिराम भगवान के मंदिर से ही होती थी, लेकिन इस वर्ष भूलवश इसकी शुरुआत हनुमान मंदिर से हो गई। इसे लेकर कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह भगवान का संकेत हो सकता है। घटना की सूचना सुबह होते ही चंदा गांव सहित आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। किसी ने इसे भगवान कृष्ण के दर्शन से जोड़ा तो किसी ने इसे फगुआ गीत से जुड़ा संदेश बताया। ग्रामीण भिखारी सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे घंटी इतनी तेज हिल रही थी कि ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कोई मंदिर में पूजा कर रहा हो, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!