बाबा भुवरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर अखंड हरिकीर्तन व भव्य भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चक्की। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन का समापन 16 फरवरी 2026 को कन्या पूजन व विशाल भंडारे के साथ हुआ। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बाबा भुवरनाथ मंदिर भगवान शिव का सिद्ध व स्वयंभू पंचमुखी स्वरूप वाला धाम है, जहां रुद्राभिषेक व जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महाशिवरात्रि पर दिनभर पूजा-अर्चना के लिए भीड़ उमड़ी रही। समिति के सक्रिय सदस्यों में हरेन्द्र महतो, समरेश सिंह, अजय यादव, कमलेश कुम्हार, अखिलेश यादव, माझील शर्मा, उधारी यादव, वीरेंद्र कुम्हार, बालदेव कमकर, प्रमोद यादव व चन्द्रशेखर महतो शामिल रहे। साउंड व्यवस्था शंकर प्रसाद (डुमरी) तथा हरिकीर्तन व्यवस्था विकास दुबे (लाखन डिहरा) ने संभाली। कार्यक्रम में डुमरांव महाराज मानविजय सिंह, एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर पोलस्त कुमार, राज गौरव सिंह उर्फ बबलू सिंह, रामनाथ सिंह, हरिशंकर सिंह, बद्री विशाल सिंह, कमल सिंह, रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










