बक्सर में कांग्रेस का “मनरेगा बचाओ संघर्ष उपवास”, मजदूरों के हक के लिए आवाज बुलंद
बक्सर। स्थित जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में रविवार को “मनरेगा बचाओ संघर्ष उपवास कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में मनरेगा से जुड़े मज़दूरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के प्रयासों का विरोध करना तथा मज़दूरों के हक़, रोज़गार और सम्मान की रक्षा के लिए आवाज़ बुलंद करना था। इस अवसर पर बक्सर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब, दलित और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। उन्होंने कहा कि मजदूरी भुगतान में लगातार हो रही देरी, काम के दिनों में कटौती और बजट में कमी सरकार की मज़दूर विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेस पार्टी मज़दूरों के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजपुर विश्वनाथ राम, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमिटी बक्सर मनोज पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष निर्मला देवी सहित कामेश्वर पांडेय, भोला ओझा, प्रमोद ओझा, नीतीश कुमार, अजय कुमार, रमन पांडेय, बड़े सिंह, शुभम तिवारी, गुप्तेश्वर चैबे, सुदर्शन सिंह, कमलकांत पाठक एवं अन्नागर्मन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि मनरेगा मज़दूरों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए, काम के दिनों में बढ़ोतरी की जाए तथा योजना को कमजोर करने वाले सभी निर्णय तत्काल वापस लिए जाएं।










