समाजसेवी स्वर्गीय राज ऋषि राय की श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजन और गणमान्य लोग हुए शामिल
बक्सर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं पाहवा बेंच के आजीवन अध्यक्ष रहे, रेड क्रॉस सोसाइटी और रोटरी क्लब से जुड़े समाजसेवी स्वर्गीय राज ऋषि राय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, डॉ. एम. सी. एम. सिंह, पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, धनु लाल, रामप्रसाद द्विवेदी, कामेश्वर पांडे, बजरंगी मिश्रा, धनजी पांडे, राजा रमन पांडे, अमरनाथ ओझा, श्रीकृष्ण चौबे, सुधीर चौबे गुप्तेश्वर चौबे, शिवाकांत मिश्रा, संजय त्रिपाठी, राजू पांडे, राजू ठाकुर, वीरेंद्र पांडे, प्रभु नारायण मंडल, जयराम सिंह यादव, कृष्ण बिहारी चौबे, वशिष्ठ सिंह, बुचा उपाध्याय, नेपाली तिवारी, डॉ. अनिल सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, अजय ओझा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राज ऋषि राय एक सच्चे इंसान थे, जो हर किसी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। उनका मृदुल स्वभाव, आकर्षक व्यक्तित्व और मधुर वाणी सभी को अपनी ओर खींच लेती थी। उनकी कमी समाज और संगठन के लिए अपूरणीय है। इस अवसर पर उनके पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ रानू सिंह ने पिता के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।










