डॉ. मनोज पांडे के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत, भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे लोग
बक्सर। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के सशक्त एवं निर्णायक नेतृत्व में जिले में कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और मजबूत संगठनात्मक विस्तार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग, विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों, झूठे वादों और अवसरवादी राजनीति से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। अब लोग कांग्रेस की विचारधारा में ही देश और समाज का भविष्य देख रहे हैं। प्रतिदिन कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता लेने वालों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि बक्सर की जनता बदलाव के लिए तैयार है। गुरूवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। डॉ. पांडे ने इसे कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










