स्वास्थ्य सेवा का भरोसेमंद केंद्र बना कंप्यूटरीकृत पैथो
बक्सर। कंप्यूटरीकृत पैथो लैब पैथोलॉजी क्षेत्र का एक भरोसेमंद और प्रतिष्ठित नाम है। आवश्यकता के समय जिले के नागरिकों की पहली पसंद यही लैब बनती है। यहां मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधा, 100 प्रतिशत सटीक रिपोर्ट और समय पर परिणाम उपलब्ध कराए जाते हैं। लैब की समर्पित, ईमानदार और कर्मठ टीम दिन-रात सेवा में तत्पर रहती है। इस संस्थान के संस्थापक डॉ. एच. पी. अग्रवाल स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं। उन्होंने हेपेटाइटिस बी उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चलाकर हजारों लोगों का टीकाकरण कराया। कोरोना काल में जरूरतमंदों तक खाद्य सामग्री और मेडिकल सहायता पहुंचाकर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। लायंस क्लब, रेड क्रॉस और अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर डॉ. अग्रवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कंप्यूटरीकृत पैथो लैब आज सिर्फ एक जांच केंद्र नहीं, बल्कि विश्वास, सेवा और इंसानियत का प्रतीक बन चुका है।










