BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

पीएल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बक्सर। जिले के ब्रह्मपुर स्थित पीएल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह तथा सुमित्रा महिला कॉलेज, डुमरांव के प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू नेता सिधेश्वर चौधरी, अशोक कुमार प्रजापति, विजय पासवान और भाजपा नेता धनजी पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माताओं के सम्मान में लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसे देखकर अभिभावकों को गर्व की अनुभूति हुई। इसके अलावा बच्चों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित नाटक के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य और साहस को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन का वह प्रकाश है, जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक विशाल कुमार और संस्थापक राजकुमार शर्मा ने किया। अंत में सभी ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!