बक्सर। बुधवार को जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा बक्सर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों एवं प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का निरीक्षण किया गया। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर को निदेश दिया गया कि सेन्ट्रल जेल तक के पथ का चौडीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। पथ के किनारे अवस्थित गड्ढे आदि को भी समतलीकरण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही किला मैदान एवं हवाई अडडा पथ में आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को निदेश दिया गया कि आई0टी0आई0 मैदान एवं उसके आस-पास, हवाई अडडा पथ एवं किला मैदान के आस पास पर्याप्त साफ-सफाई, नाला की सफाई, नाले के ऊपर स्लैब की व्यवस्था एवं किला मैदान एवं आई0टी0आई0 मैदान में दीवालों का रंग-रोगन एवं पेटिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही किला मैदान के क्षतिग्रस्त गेट को बदलने का निदेश दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि रूट पर अवस्थित अतिक्रमणों को नोटिस करते हुए यथाशीघ्र हटवाना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सरकारी संरचनाओं का समन्वय कर रंग-रोगन आदि कराये जाने का निदेश दिया गया।










