बड़ी खबर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर उत्सव एवं शस्त्र पूजन समारोह
बक्सर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सोमेश्वर स्थान बस्ती, बंगाली टोला बस्ती एवं सिमरी बाजार में उत्सव सह शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती के चित्र पर शस्त्र पूजन से हुआ, जिसमें प्रान्त कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद, विभाग कार्यवाह विमल कुमार सिंह, नगर संघचालक ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमन नारायण राय, कन्हैया दूबे व बृजराज पाठक शामिल रहे। मुख्य शिक्षक राहुल कुमार और एकल गीत से अवधेश पाण्डेय ने आकर्षण बढ़ाया। अपने उद्बोधन में राजेंद्र प्रसाद ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा को समाज के सहयोग से पूर्ण बताते हुए एकता, सौहार्द व राष्ट्रनिष्ठा का आह्वान किया।










