बक्सर। कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बक्सर का 16वाँ वार्षिकोत्सव कथकौली कैंपस में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि इन्दु त्यागी, विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे, सचिव टी.एन. चौबे, कोषाध्यक्ष संजीव चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी.एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप-प्राचार्या रीता सिंह, उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ भारतीय इतिहास एवं संस्कृति को आत्मसात करने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. सी.एम. सिंह, त्रिलोकी नाथ चौबे, राजीव चौबे, सरोज सिंह, निर्मल सिंह, भरत प्रसाद, एन.एस. पुनिया, राजीव प्रधान, वंदना मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। “सुर और ताल का संगम: यादों से सपनों तक” थीम पर अमन, आरती, रिया, आदित्य, श्रेया, सान्या, अनुष्का, अविरल, अंशुमान, आद्या सहित कई छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच संचालन रीता सिंह, रवि पांडेय, शशिकांत ओझा आदि ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे ने किया।










