BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

यूपीएससी में बक्सर का परचम, आदित्य कृष्णा और आदित्य राय कौशिक ने बढ़ाया जिले का मान

बक्सर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के घोषित परिणाम में बिहार के कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है। इस सूची में बक्सर के अभ्यर्थियों ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बक्सर के आदित्य कृष्णा ने 540वां रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। वे बक्सर के अधिवक्ता आशुतोष ओझा के अनुज हैं। उनकी माता स्वर्गीय कंचन तिवारी बक्सर जिला बार एसोसिएशन की प्रथम महिला अधिवक्ता थीं और बाद में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर बिहार प्रशासनिक सेवा में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत रहीं। आदित्य कृष्णा की सफलता को उनकी माता के सपनों की पूर्ति के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के गाँव एकौना निवासी आदित्य राय कौशिक ने भी यूपीएससी परीक्षा में 375वां रैंक हासिल कर जिले और अपने गाँव का नाम रोशन किया है। वे चंद्र भूषण कुमार राय (लोकनाथ राय) के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे गाँव के लिए गौरव की बात बताया है। यूपीएससी परिणाम में बिहार के अन्य सफल अभ्यर्थियों में राघव झुनझुनवाला (मुजफ्फरपुर) ने चौथा, उज्ज्वल प्रियांक (वैशाली) दसवां, यशस्वी राज्यवर्धन (सारण) ग्यारहवां, मोनिका श्रीवास्तव (औरंगाबाद) सोलहवां, रविराज (नवादा) बीसवां, दीक्षा राय (बक्सर) चालीसवां, अपूर्वा वर्मा (पश्चिम चंपारण) बयालीसवां, इशित्व आनंद (पटना) पचासवां, तेजस्विनी (औरंगाबाद) बासठवां सहित कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इन सभी अभ्यर्थियों की सफलता पर पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। लोगों ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!