BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

बिहार मदरसा बोर्ड की वर्ग फौकानिया और मौलवी परीक्षा 2026 के लिए सुरक्षा व अनुशासन को लेकर ब्रीफिंग

बक्सर। बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वर्ग फौकानिया एवं मौलवी परीक्षा, 2026 के सफल, स्वच्छ और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर बक्सर समाहरणालय में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित की गई। परीक्षा 19 जनवरी से 25 जनवरी तक दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 08:45 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली 01:45 बजे से 05:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ से 15 मिनट पूर्व ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 27 जनवरी को अपने-अपने मदरसा में आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता करने पर परीक्षार्थी को निष्कासित किया जाएगा। प्रवेश पत्र और आवश्यक लेखन सामग्री के अतिरिक्त कोई वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
जिला अग्निशमन अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी परीक्षा के दौरान अग्नि सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, सोशल मीडिया निगरानी एवं नियंत्रण कक्ष संचालन सुनिश्चित करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एम्बुलेंस और चिकित्सक टीम तैयार रखेंगे। बक्सर अनुमंडल में सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी करेंगे और किसी भी कदाचार या समस्या की स्थिति में तत्क्षण कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस तरह, परीक्षा का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!