BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

भाजपा ने आनन्द मिश्रा को बक्सर उम्मीदवार बनाया, नामांकन से पहले पदाधिकारियों के साथ की रणनीतिक बैठक

बक्सर। भारतीय जनता पार्टी ने बक्सर विधानसभा (200) से पूर्व आईपीएस आनन्द मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित कर पार्टी का सिंबल प्रदान किया है। गुरूवार को उन्होंने भाजपा कार्यालय, अहिरौली में संगठन के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, विधानसभा संयोजकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश भुवन, जिला अध्यक्ष तथा संचालन लक्ष्मण शर्मा, महामंत्री ने किया। इस अवसर पर सांसद सतीष गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सतीष त्रिपाठी, मीना कुशवाहा, शिला त्रिवेदी, राजीव रंजन सिंह और धनंजय त्रिगुण उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने माला और अंगवस्त्र से श्री मिश्रा का स्वागत किया। श्री मिश्रा ने कहा कि बक्सर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गौरव की पुनस्र्थापना, किसानों व व्यवसायियों के आर्थिक उत्थान तथा शिक्षित बक्सर का निर्माण उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को साकार करते हुए बक्सर को विकसित जिले के रूप में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने जनता से 17 अक्टूबर को नामांकन अवसर पर आशीर्वाद देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!