भाजपा बक्सर ने गठित किया चिकित्सा प्रकोष्ठ, डॉ. राजीव झा बने जिला संयोजक
बक्सर। चुनावी सरगर्मी के बीच संगठनात्मक दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी ने अति महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ चिकित्सा प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसकी अधिकारिक सुचना एवं परिचयात्मक अवलोकन हेतु भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने पार्टी कार्यालय अहिरौली में एक बैठक आहूत की। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन द्धारा किया गया तथा संचालन का कार्य दीपक पांडेय प्रवक्ता द्धारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक विश्वामित्र हाॅस्पीटल के डाॅ. राजीव झा को नियुक्त किया है। डाक्टर झा एमबीबीएस (पीएमसीएच) जूनियर डॉक्टर एनेस्थीसिया एनएमसीएच पटना एक शिक्षित, प्रबुद्ध एवं अनुभवी व्यक्तित्व के धनी इंसान हैं। उनके मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखनें को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के सांसद सतीष गौतम उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने अपने उद्बबोधन मे डाक्टर झा के नियुक्ति से प्रसन्नता व्यक्त किया और कहा की इनकी नियुक्ति से भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों को काफी फायदा और राहत मिलेगी। साथ ही होने वाले विधानसभा चुनाव में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अपने उद्धबोधन में डाक्टर राजीव झा ने कहा की चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन जी आभारी हूं। जिला संयोजक का पद दे कर भाजपा ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। मेरे तरफ से हर सम्भव कोशिश रहेगी की जो दायित्व हमें सौंपा गया है उसे हर हाल में पुरा करुं। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री झा की नियुक्ति से खुश नजर आए और सभी ने खुशी जाहीर करते हुए नारा लगाया -भाजपा नेतृत्व जिन्दाबाद। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी मंडल प्रभारी के साथ उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।










