बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन
बक्सर। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर में वैष्णवी एजुकेशनल डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समस्तीपुर जिले के न्यायाधीश शशिकांत राय थे। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी। स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय ने कहा कि हर बच्चे में विशिष्ट प्रतिभा होती है, जिसे निखारने के लिए स्कूल प्रतिबद्ध है। उन्होंने मेधावी छात्रों के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप योजना की जानकारी भी साझा की। प्रधानाचार्य डॉ. एन. एस. पूनिया ने बताया कि 23 दिसंबर को होने वाली स्कॉलरशिप परीक्षा में सफल छात्रों को प्रवेश और मासिक शुल्क में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कार्यक्रम में कैंब्रिज स्कूल के संस्थापक मोहन चैबे और बीट्स पिलानी के छात्र आकाश शर्मा ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतिनिधि कंचन ठाकुर ने आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी। अंत में, विद्यालय परिवार ने वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय का जन्मदिन केक काटकर मनाया।










