बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर में प्रोजेक्ट बेस्ड इंटर-डिसिप्लिनरी परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित
बक्सर। बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर में मंगलवार को पीरियड-2 प्रोजेक्ट बेस्ड परीक्षा का आयोजन शत प्रतिशत विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ स्कूल के खेल मैदान में संपन्न हुआ। नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान के 140 से अधिक वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया और उनका इतिहास, गणित तथा विज्ञान को हिंदी और अंग्रेजी में समझाया। विषय शिक्षक वर्गवार मूल्यांकन कर रहे थे। कक्षा नौवीं के मॉडल जैसे इंटीग्रेटेड फार्म, इंटर क्रॉपिंग, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, डॉ सी वी रमन का स्केटरिंग ऑफ लाइट, पाइथागोरस थ्योरम, ज्वालामुखी, सोलर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई आदि ने दर्शकों को प्रभावित किया। अभिभावक विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की प्रशंसा कर रहे थे। प्राचार्य विकास ओझा ने कहा कि हर विद्यार्थी में असीम संभावनाएं हैं और उनका लक्ष्य प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें सही दिशा और मंच प्रदान करना है। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, विषय ज्ञान और शोध क्षमताओं को बढ़ाया। सभी शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई।










