बिहार पुलिस सप्ताह 2026 एसपी टीम ने 5 रन से जीता रोमांचक फाइनल शानदार कप्तानी और दमदार प्रदर्शन
बक्सर। बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अंतिम दिन पुलिस केंद्र बक्सर के मैदान में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच पुलिस अधीक्षक, बक्सर की टीम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर की टीम के बीच संपन्न हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 174 रन बनाए और विपक्षी टीम को 175 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 169 रन बनाए और 5 रनों से मुकाबला हार गई। मैच के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कप्तानी का प्रदर्शन करते हुए शानदार बल्लेबाजी एवं बेहतरीन क्षेत्ररक्षण किया। विजेता टीम की ओर से सार्जेंट राहुल पासवान ने 97 रनों की शानदार पारी खेली तथा प्रभावी गेंदबाजी का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।










