बड़ी खबर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 डीएम एसपी ने सेक्टर पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक की
बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र आज राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, महदह में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य की संयुक्त अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं, जिनकी भूमिका मतदान प्रक्रिया के प्रारंभ से लेकर अंत तक महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा, मॉक पोल, मतदान, सीलिंग से लेकर पोल्ड ईवीएम की जमा प्रक्रिया तक सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही रिजर्व ईवीएम के उपयोग की स्थिति में तुरंत रिपोर्टिंग करने को कहा।










