बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पहले फेज के नामांकन प्रक्रिया के तहत कटे 33 एन आर आई, निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन कर खाता खोला
बक्सर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतर्गत पहले फेज के नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से जारी है 13 अक्टूबर तक कई पत्र खरीदे गए है 13 अक्टूबर को बक्सर सदर सीट के लिए निर्दलीय प्रत्याशी सुधाकर मिश्रा के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार जिले के चारों विधानसभा से अब तक जो एनआर रसीद कटे है वो इस प्रकार है 199 ब्रह्मपुर 06, 200 बक्सर 16, 201 डुमरांव 06, 202 राजपुर (अ०जा०) 05 है। जिसमें रविशंकर प्रसाद, अंजली कुमारी, अजीत कुमार सिंह, शिवांग विजय सिंह, प्रमिला देवी, भीम कमकर शामिल है। वही विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा काफी देर से की गई। सोमवार की देर शाम तक राजपुर सुरक्षित सीट से जदयू उम्मीदवार संतोष कुमार निराला को सिंबल प्राप्त हुआ। वहीं डुमरांव विधानसभा से माले उम्मीदवार अजीत कुशवाहा को भी सिंबल प्राप्त हुआ है देर रात तक भाजपा, कांग्रेस, राजद एवं अन्य मुख्य पार्टियों के भी उम्मीदवार घोषित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।











