बड़ी खबर
तुलसी आश्रम रघुनाथपुर में श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णाेद्धार हेतु हुआ भूमिपूजन
ब्रह्मपुर। प्रखंड के तुलसी आश्रम रघुनाथपुर स्थित मुगलकालीन श्रीराम जानकी मंदिर के जीर्णाेद्धार व भव्य राम दरबार निर्माण हेतु अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया गया। समारोह में शैलेश ओझा, मदन चैधरी, संतोष सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। माना जाता है कि इसी तपोभूमि पर गोस्वामी तुलसीदास ने प्रवास के दौरान उत्तर कांड की रचना की थी। यह स्थल ऐतिहासिक व आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। तुलसी विचार मंच ने इसे रामायण सर्किट में शामिल करने, मानस ग्रंथालय व तुलसीदास की प्रतिमा स्थापना की मांग की है। आश्रम परिसर का महाकाल मंदिर यहां की धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बन चुका है।










