महाशिवरात्रि से पहले बक्सर में शुरू हुई भोलेनाथ की शादी की रस्में
बक्सर। शहर में महाशिवरात्रि के पर्व से पहले भगवान भोलेनाथ की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खलासी मोहल्ला स्थित नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में पारंपरिक तिलक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा। इस अवसर पर माता गौरा ने भगवान भोलेनाथ को तिलक अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने फल, मिठाई, मेवा और पूजा सामग्री चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से तिलक की रस्म पूरी कराई, जिससे भक्तों में जोश और उत्साह बढ़ गया। अब भगवान भोलेनाथ की हल्दी-मेहंदी की रस्में संपन्न होंगी। इसके बाद 15 फरवरी को शहर के विभिन्न मंदिरों से भव्य झांकियों और सजे-धजे रथों के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। बारात में ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा और डीजे का आयोजन रहेगा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र हस्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन बक्सर की सांस्कृतिक एकता और आस्था का प्रतीक है। महाशिवरात्रि से पहले ही पूरे शहर की गलियां भक्तिमय माहौल से भर गई हैं और शहर शिवमय रूप में सज गया है।










