भोजपुरी साहित्यिक पत्रिका ‘सँझवत’ का बक्सर में लोकार्पण, साहित्य गोष्ठी आयोजित
बक्सर। भोजपुरी साहित्य मण्डल, बक्सर के बैनर तले डॉ० रामरक्षा मिश्र ‘विमल’ द्वारा संपादित भोजपुरी साहित्यिक पत्रिका ‘सँझवत’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ‘सँझवत पर बतकही’ विषय पर साहित्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी साहित्य मण्डल के महासचिव डॉ० वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने किया, जबकि अध्यक्षता गणेश उपाध्याय ने की। मुख्य वक्ता भोजपुरी साहित्य मण्डल के अध्यक्ष प्रो० अरुण मोहन भारवि ने कहा कि सँझवत निरंतर प्रकाशित होकर भोजपुरी साहित्य को समृद्ध कर रही है तथा नवलेखन को दिशा दे रही है। डॉ० वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी ने पत्रिका को गंभीर लेखन और सशक्त संपादन के कारण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण भोजपुरी पत्रिका बताया। पत्रिका के संपादक डॉ० रामरक्षा मिश्र ‘विमल’ ने भोजपुरी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गोष्ठी में डॉ० विष्णुदेव तिवारी, शिवबहादुर पाण्डेय ‘प्रीतम’, धन्नुलाल प्रेमातुर, उमेश कुमार पाठक ‘रवि’, संजय गुप्त ‘सागर’ सहित कई साहित्यकारों ने विचार रखे। अंत में सभाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।










