बड़ी खबर
महिला सशक्तिकरण को लेकर अरियांव में जागरूकता कार्यक्रम
बक्सर। प्रखंड डुमरांव के अरियांव गांव में बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बक्सर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई और लोगों को इनके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन नंबर 112, महिला पुनर्वास कोष तथा कौशल विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जिला स्तर पर मिलने वाली विभिन्न सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विधवा एवं वृद्धा पेंशन, जिला नियोजन कार्यालय तथा जिला नियोजन एवं परामर्श केंद्र की सेवाओं से भी लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ शिवांगी, मल्टी टास्किंग स्टाफ मुकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।










