राजनीति
विकास और सुशासन के नाम पर वोट मांगा – संतोष कुमार निराला
इटाढ़ी। राजपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के जदयू प्रत्याशी संतोष कुमार निराला ने शनिवार को इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर, जयपुर, सवना, सांथ, बहुआरा, बसंतपुर, गोपालपुर सहित कई गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से विकास और सुशासन के नाम पर मतदान करने की अपील की। संतोष कुमार निराला ने कहा कि इस बार हर जाति-धर्म के मतदाता विकास के मुद्दे पर आशीर्वाद दे रहे हैं तथा प्रदेश के विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिसमें 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये, जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता, सहित अनेक योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के लाभ से जनता का मन बना है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनें।










