BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आयोजित होगा वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2025

बक्सर। शनिवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष सह-प्राचार्य प्रो० कृष्णा कान्त सिंह के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि नबंवर माह के प्रथम सप्ताह में विभिन्न खेलों जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बालीबाल, खो-खो, वुशु, 100 मी की रेस, 200 मी की रेस, 400 मी की रेस, बैडमिंटन, जैवलिन थ्रो, कब्बड्डी, बास्केटबॉल गोला फेंक आदि का आयोजन महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय क्रीड़ा महोत्सव 2025 के तहत् आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ी महाविद्यालय के वर्तमान अध्ययनरत छात्र-छात्रा ही होंगे। इच्छुक प्रतिभागी महाविद्यालय के खेल विभाग में आवेदन जमा करेंगे। बैठक में आगामी वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2025 के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। इस महोत्सव के आयोजन से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण, कुशल नेतृत्व, खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव पारित किए गए। प्रधानाचार्य सह- परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी होने वाले खेल महोत्सव से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों में रुझान बढ़ने के साथ साथ व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास को गति मिलती है। परिषद का उद्देश्य प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो महर्षि विश्वामित्र क्रीड़ा महोत्सव 2025 प्रस्तावित है वे सभी खेल निशुल्क होंगे जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों के द्वारा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा। परिषद की बैठक में डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय क्रीड़ा सचिव, डॉ. भरत कुमार, डॉ. सुचित कुमार यादव, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, शिवम भारद्वाज उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!