बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया, भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश संयोजक सतीश श्रीवास्तव “राजू” और भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के निर्देशानुसार भाजपा क्रीड़ा मंच की बक्सर जिला टीम की घोषणा की गई है। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने टीम के सभी सदस्यों को उनके सफल और ऊर्जावान कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। जिला सह-संयोजकों में रोहित सिंह (डुमराँव विधानसभा), तुलसी मल्लाह (बक्सर विधानसभा), आशु राय (ब्रहम्पुर विधानसभा), आलोक श्रीवास्तव उर्फ सिट्टु ठाकुर (राजपुर विधानसभा), सोनल तिवारी (राजपुर विधानसभा), हरेराम पाण्डेय (बक्सर विधानसभा) और कुंदन वर्मा (बक्सर विधानसभा) शामिल हैं। जिला प्रवक्ताओं के रूप में धनंजय मिश्रा (ब्रहम्पुर विधानसभा) और प्रेमचन्द्र राम (बक्सर विधानसभा) की नियुक्ति की गई है। भाजपा क्रीड़ा मंच की इस नई टीम से अपेक्षा की जा रही है कि वे जिले में खेल और युवा गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा देंगे और सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। वही बधाई देने वाले अमर गौड़, पियूष जायसवाल, मनोज कस्यकर, अनित राय, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रकाश राय, पैक्स अध्यक्ष शशि भूषण राय, बबलू राजा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी, अक्षय चतुर्वेदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।










