BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मुखियाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बक्सर। जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बक्सर में पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों के मुखिया की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आगामी एमडीए (सामूहिक औषधि प्रशासन) राउंड की तैयारियों की समीक्षा एवं प्रभावी रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में पिरामल टीम, बक्सर के प्रोग्राम ऑफिसर द्वारा एमडीए राउंड की विस्तृत जानकारी दी गई तथा दवा वितरण और दवा सेवन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान मुखिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए जन-जागरूकता अभियान में उनके सक्रिय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया। बताया गया कि सभी पात्र व्यक्तियों द्वारा दवा का सेवन करना फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए आवश्यक है। साथ ही, समुदाय में फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करने में पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। बैठक में एमएमडीपी किट सेवाएं, हाइड्रोसीलेक्टॉमी सर्जरी तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़ी सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी मुखिया से एमडीए राउंड को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!