राजपुर में अजय राय ने किया रोड़ शो, विश्वनाथ राम के समर्थन में मांगा वोट
राजपुर। राजपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ राम के लिए उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के द्वारा विभिन्न जगहों से रोड़ शो किया गया। वही गांवों का दौरा किया गया और उनके पक्ष में वोट मांगा गया। चुकी अजय राय भूमिहार वर्ग से आते है तो उनके द्वारा राजपुर विधानसभा से जुड़े इस वर्ग के गांवों में पहुंचकर महागठबंधन के लिए वोट मांगा गया और कहा गया कि महागठबबंधन की सरकार बन रही है आपके लिए यह सुनहरा मौका है पुनः विश्वनाथ राम को यहां से विधायक बनाए आपके विकास के कार्यो को विश्वनाथ राम बेहतर गति से पूरा करेंगे। उन्होंने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग वोट चोरी करते है वे लोग विकास कैसे कर सकते है विकास की जगह वे भ्रष्टाचार ही कर सकते है। मौके पर तत्कालीन विधायक विश्वनाथ राम सहित तमाम महागठंधन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










