बड़ी खबर
बक्सर में मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का प्रशासनिक निरीक्षण
बक्सर। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, बक्सर में द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मियों (पी2/पी3) के प्रशिक्षण केंद्र का प्रशासनिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रशिक्षण की व्यवस्था, उपस्थिति, अनुशासन, सामग्री वितरण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिए कि सभी कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया की स्पष्ट एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाए। प्रशिक्षण में प्रयुक्त ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल और बैलेट यूनिट के संचालन की समीक्षा की गई। सभी कर्मियों को अपने दायित्व निष्ठा, तत्परता और निष्पक्षता के साथ निभाने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित हो।










