BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
राजनीति

निर्भीक, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन सख्त, जिले भर में की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा

बक्सर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलेभर में प्रशासनिक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर तथा उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से ब्रह्मपुर एवं यादव मोड़ चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की जांच प्रक्रिया, इंटर स्टेट मूवमेंट, एफएसटी/एसएसटी/वीएसटी टीमों की तैनाती, वीडियोग्राफी एवं नियंत्रण कक्ष की रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि चेकिंग के दौरान पूर्ण पारदर्शिता और म्ब्प् दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन हो। किसी भी रूप में कैश, मदिरा, गिफ्ट या अवैध सामग्री की आवाजाही पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। इसी क्रम में डिस्पैच सेंटर चुरामनपुर का भी निरीक्षण किया गया, जहां मतदान दलों की प्रस्थान व्यवस्था, लॉजिस्टिक्स, वाहन, सामग्री वितरण, सुरक्षा एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान दलों को समय पर, व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से प्रस्थान कराया जाए। साथ ही व्यय प्रेक्षक धीरज कुमार गुप्ता ने अभ्यर्थियों के व्यय लेखा अनुश्रवण की समीक्षा की और अंतिम 72 घंटों के लिए निगरानी को और सख्त करने का आदेश दिया। एसएसटी टीमों की संख्या 21 से बढ़ाकर 36 की गई है, जबकि सभी होटल, धर्मशाला, लॉज आदि में बड़े आयोजनों की राजनीतिक संबद्धता की जांच का निर्देश दिया गया। इस बीच, सामान्य प्रेक्षक प्रभजोत सिंह (ब्रह्मपुर) और एन.के. गुंडे (डुमरांव) ने माइक्रो ऑब्जर्वर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने आमजनों को भी सचेत किया है कि 50,000 से अधिक नकदी ले जाने पर वैध प्रमाण रखना आवश्यक है, अन्यथा राशि जब्त की जा सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि 06 नवम्बर को जिले में मतदान पूर्णतः शांतिपूर्ण, निर्भीक और निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

ब्रह्मपुर चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षा बलों की जांच करते अधिकारी
चुरामनपुर डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!