BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

खीरी में स्व. तुलसी चौबे की 116वीं जयंती व स्व. ललन चौबे की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

राजपुर। प्रखंड के खीरी गांव, बक्सर में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी तुलसी चौबे की 116वीं जयंती तथा भाजपा (बक्सर) के प्रथम जिला अध्यक्ष ललन चौबे की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि स्व. तुलसी चौबे स्वतंत्रता संग्राम के निर्भीक सेनानी थे। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए कई बार जेल यात्राएं कीं। स्वतंत्रता के बाद भी वे किसानों, वंचितों और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए सक्रिय रहे। ग्रामीण सांस्कृतिक जीवन को सशक्त बनाने और रामलीला मंचन को बढ़ावा देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वहीं स्व. ललन चौबे को संगठन और सिद्धांत आधारित राजनीति का प्रतीक बताया गया। वे 1974 के जेपी आंदोलन से जुड़े रहे तथा भाजपा संगठन को मजबूत आधार दिया। मुखिया एवं उपप्रमुख के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और पारदर्शी प्रशासन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में कामेश्वर चैबे, अभिषेक कुमार चौबे, घनश्याम चौबे, सत्येंद्र चौबे, जोगिंदर चौहान, विजय चौबे, विकास चौबे, प्रभावती देवी, गीता देवी, पुष्प लता देवी, वंदना सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!