मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, विकास और सुशासन के लिए भाजपा-एनडीए को समर्थन की अपील
बक्सर ग्रामीण। बक्सर के आईटीआई मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। मंच पर भाजपा और एनडीए के वरिष्ठ नेताओं के साथ तीनो विधान सभा के प्रत्याशी की मौजूदगी रही। जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मैदान में “जय श्री राम” तथा “फिर एक बार मोदी सरकार” के नारों से वातावरण गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकारें विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है। गरीबों को मुफ्त राशन, किसानों को आर्थिक सहायता, हर घर बिजली-पानी की सुविधा और युवाओं को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता रही है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “जो दल वर्षों तक जाति और परिवारवाद की राजनीति करते रहे, बिहार में गुंडा राज रहा बेरोजगारी रही युवा भटकते रहे व्यापारियों और बहन बेटियां सुरक्षित नहीं चारों तरफ जंगल राज था वे आज राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति से भयभीत हैं।” उन्होंने जनता से अपील की कि कमल का बटन दबाकर भाजपा-एनडीए को विजयी बनाएं, ताकि बिहार में भी विकास की नई गाथा लिखी जा सके। मंच पर मौजूद उतर प्रदेश परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, नेत्री वर्षा पाण्डेय भाजपा-एनडीए के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।











