BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

हरियाणा से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप जब्त, नया भोजपुर में दो तस्कर गिरफ्तार

बक्सर। जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध बक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है तथा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 08 जनवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या एमपी09डीएस7744) उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा से शराब की बड़ी खेप लेकर बक्सर होकर गुजरने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नया भोजपुर थाना क्षेत्र के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें ट्रक से कुल 7866.72 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शराब हरियाणा से लेकर आ रहे थे, हालांकि आगे की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस ने ट्रक को शराब सहित जब्त कर दोनों अभियुक्तों को नया भोजपुर थाना लाया तथा संबंधित कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लील सिंह, पिता पदम सिंह, निवासी आकुरा, थाना चैहटन, जिला बाड़मेर (राजस्थान) तथा जुंजार सिंह, पिता कुम्प सिंह, निवासी रामदेरिया, थाना चैहटन, जिला बाड़मेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। बरामदगी में एक ट्रक, तीन मोबाइल फोन, एक जीपीएस और एक डोंगल वाई-फाई भी शामिल है। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव पोलस्त कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!