अनुमंडल कार्यालय बक्सर में कार्यालय परिचारी मुनेश्वर प्रसाद के निधन पर शोक सभा आयोजित
बक्सर। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय बक्सर में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडलीय लोग शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर द्वारा अनुमंडल कार्यालय एवं परिसर के सभी कर्मियों के साथ एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा मुनेश्वर प्रसाद, कार्यालय परिचारी, अंचल कार्यालय, ब्रह्मपुर के अकस्मात निधन हो जाने के उपरांत आयोजित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने श्री प्रसाद के दुखद देहांत पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त किया और सभी कर्मियों के साथ ईश्वर से मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत धारण किया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने बताया की मुनेश्वर प्रसाद उच्च न्यायालय पटना में बक्सर जिला के सभी कार्यालय से संबंधित न्यायिक कार्यों का निष्पादन समर्पण भाव के साथ किया करते थे। उन्होंने 22 दिसंबर 2025 को एक मामले में माननीय उच्च न्यायालय पटना में प्रतिशपथ पत्र दायर करने के क्रम में श्री प्रसाद द्वारा किए गए कार्य एवं कार्य के समर्पण को साझा किया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि श्री प्रसाद की मृत्यु से जिला प्रशासन बक्सर को एक अपूरणीय क्षति हुई है।










