क्राइम
सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत, पुलिस ने पहुंचकर नियंत्रण किया
सिमरी। मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय राधा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मृतका राधा कुमारी, पिता सनोज गोंड, भोजपुर के अगिआंव की निवासी थी और रिश्तेदारी में सिमरी प्रखंड के डूभा गांव आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा तथा समझा-बुझाकर लोगों से सड़क जाम हटवाया










