बड़ी खबर
कृषि विभाग के शिविर में 440 किसानों का हुआ फार्मर रजिस्ट्रेशन
इटाढ़ी। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर इटाढी प्रखंड के छह पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित की गई। जिसमें विक्रम इंग्लिश, बडकागांव, बसुधर, हकीमपुर, हरपुर जलवांसी और उनवांस पंचायत में आयोजित हुआ। इस शिविर के दौरान अंचलाधिकारी संतोष कुमार प्रीतम ने शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी शिविर में 440 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। आगें सीओ ने बताया कि जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन हुए है। सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज अनुदान, खाद-बीज सब्सिडी सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।










