BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न

बक्सर। कैम्ब्रीज सीनियर सेकण्डरी स्कूल, बक्सर के तत्वावधान में विद्यालय खेल-मैदान में दो दिवसीय 16 वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बक्सर जिला शुभम आर्य, भा०पु० से०, विद्यालय-निदेशक डॉ. मोहन चैबे, निदेशक, आप्टेक एवं स्मृति कॉलेज सह प्रांतीय सचिव क्रीड़ा भारती एवं उपाध्यक्ष, भारतीय शिक्षण मण्डल, दक्षिण बिहार प्रांत, डॉ. रमेश कुमार, जिला अध्यक्ष, बक्सर जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, डॉ प्रदीप पाठक, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य, प्राचार्य, उप-प्राचार्य एवं उप-प्रचार्या द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पूर्व आगत अतिथियों को गुलदस्ता, शॉल एवं स्मृति चिह्न दे कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय निदेशक एवं पांचो हाउसों के प्रतिनिधि शिक्षकों द्वारा विद्यालय-ध्वज एवं हाउस-ध्वज फहराया गया। विद्यालय के पांचो हॉउसों यथा गाँधी हाउस, रमन हाउस, टैगोर हाउस, तानसेन हाउस एवं विश्वमित्र हाउस के कैडेटों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय-निदेशक ने उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व में जिला स्तर एवं राज्य-स्तर पर किए गए प्रदर्शनों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेल-कूद विद्यालय छात्र-छात्राओं के लिए अनिवार्य गतिविधि बन चुका है। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि खेल-कूद केवल शारारिक स्वास्थ्य के लिए ही अनिवार्य नहीं है बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन-मूल्यों का संवर्धन करता है। उन्होंने बताया कि खेल कूद से हमें टीम- भावना, अनुशासन, सामाजिक-गुण इत्यादि सीखने को मिलते हैं। उनके भारतीय पुलिस सेवा में चयन के पीछे कहीं न कहीं उनकी खेल-कूद में अभिरुचि भी एक मुख्य कारण रही है। मुख्य अतिथि के समक्ष सीनियर ग्रुप (दीपिका दुमारी ग्रुप) के बालक एवं बालिका वर्ग की 100 मी० दौड़-प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें बालक वर्ग से क्रमशः चुलबुल कुमार, प्रिंस कुमार एवं रजनीकांत पाण्डेय, ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग से क्रमशः कृतिका राय, नित्या कुमारी एवं सृष्टि कुमारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुलिस-कप्तान द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। आज प्रथम दिन नर्सरी, एल०के०जी०, यू०के०जी, वर्ग प्रथम एवं द्वितीय की अनेकों खेल-प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें 50 मी. दौड़, बैलून-दौड़, गेंद फेंक, स्पून मार्बल प्रमुख रहे। आगत अतिथियों में कामेश्वर पाण्डेय, रामप्रसन्न द्विवेदी, बजरंगी मिश्रा समेत पाहवा बेंच के तमाम सम्मानित सदस्य, मो० अली इमाम, सभी अखबार समूहों के ब्यूरो चीफ समेत अनेक अभिभावक मौजूद रहे। मंच-संचालन रीता सिंह एवं रवि पाण्डेय द्वारा किया गया। खेल मैदान गतिविधि संचालन सर्वश्री शशिकांत ओझा, अभिनंदन कुमार त्रिपाठी एवं अभय कुमार सिंह ने किया। स्कोरर के रूप में कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दूबे ने योगदान दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!