रोटरी पीपीएच कैंप में 150 लोगों को सीपीआर का प्रशिक्षण
बक्सर। रोटरी के पीपीएच कैंप के तहत साबित खिदमत फाउंडेशन में सीपीआर ट्रेनिंग दी गई। लगभग डेढ़ सौ मरीजों को 1 बजे से 4 बजे तक डॉक्टर दिलशाद आलम और डॉक्टर मनीष कुमार ने सीपीआर की जानकारी दी। इस कैंप में मेडिकल जांच, ड्रग-एडिक्शन जागरूकता और स्कूल हेल्थ अवेयरनेस जैसे कार्यक्रम भी शामिल थे। डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया कि सीपीआर में 1 मिनट में लगभग 100 कंप्रेशन देने और हर 30 कंप्रेशन के बाद दो बार सांस मुंह में देने की आवश्यकता होती है, तथा सीने को 6 सेंटीमीटर तक दबाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा और स्कूलों में भी बच्चों को सीपीआर सिखाने की योजना है। मौके पर डॉक्टर दिलशाद आलम, डॉक्टर मनीष कुमार, आर एम ओ मनीष कुमार, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार, रोटरैट से राहुल, रोटरी सचिव साहिल रामाधार, सुनील कुमार, रानू, राहुल कुमार, प्रमोद कुमार, सनम, जानकी, अंजलि, हसीना, सोनू, निजामुद्दीन, रामाधार सहित कई लोग मौजूद रहे। इस माध्यम से जिले में हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी।










